{"_id":"5bf59a11bdec2269ba10da5c","slug":"41542822417-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट एक दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट एक दिसंबर से
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। दानपुुुर स्पोर्ट्स क्लब कपकोट की ओर से एक दिसंबर से ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। टूर्नामेंट का आयोजन दिवंगत पूर्व बीडीसी सदस्य मंगल सिंह ऐठानी की स्मृति में हो रहा है।
क्लब ने केदारेश्वर हिचौड़ी-कपकोट के मैदान में तैयारी शुरू कर दी है। मैदान को समतल किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी, सचिव राजू देव और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए देश के विभिन्न राज्यों से अब तक एक दर्जन से भी अधिक टीमों ने प्रतिभाग करने की अपनी सहमति दे दी है। विजेता और उप विजेता टीम को 51 और 31 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी भेंट की जाएगी।