{"_id":"5bb7b3f5867a5534e952f7a5","slug":"41538765813-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा तहसील के अंतर्गत विजयपुर कस्बे में गत रात्रि अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान खाक हो गया। आस-पास के लोगों ने दुकान की आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विजयपुर स्थित दीपक सिंह धामी पुत्र केशर सिंह धामी बृहस्पतिवार को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11:30 बजे दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दीपक को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तबतक दुुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
प्रभावित ने बताया कि लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। उसके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल सहित विजयपुर के दुकानदारों ने प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर आग बुझाने वालों में विक्रम सिंह धामी, श्याम सिंह कर्म्याल, दीवान गिरि, बसंत वर्मा, गोपाल सिंह, हेम गोस्वामी, हेम पंत आदि थे।