{"_id":"5ba926de867a557ebc195049","slug":"41537812190-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग क्षेत्र के सभी गांवों को बनलेख से जोडे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग क्षेत्र के सभी गांवों को बनलेख से जोडे सरकार
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। दुर्ग क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग यातायात की सुविधा न होने से खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम को
ज्ञापन देकर मौडियार- ग्वातोली- करमपुर मोटर मार्ग को बनलेख से जोड़ने की मांग की है। कहा कि लोगों की सुविधा के लिए गांवों को बनलेख से जोड़ा जाना जरूरी है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल के वर्षों में बनलेख दुग क्षेत्र के व्यवसायिक केंद्र के रूप में उभरा है। तहसील बनने के बाद महाविद्यालय, चिकित्सालय, कोषागार, पोस्ट आफिस, बाजार सभी कुछ बनलेख में उपलब्ध है। छोटे कस्बे के रूप में उभरे बनलेख को जोड़ने के लिए लिंक मार्ग बनाए जाने की आवश्यकता है। बताया कि ग्राम अक्सोड़ा, गौउडियार, सुंदिल, जुनायल, करमपुर, जारती, पपोली, रंगदेव, होराली, किड़ई, पचार, दारसिंग, गडेरा, नाघर, दोफाड़ आदि गांवों का सीधा संबंध बनलेख कस्बे से है।
ग्रामीणों ने लोनिवि कपकोट तथा पीएमजीएसवाइ के अभियंताओं पर भी क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान पार्वती देवी, शेर राम, भूपाल राम, हयात राम, प्रेमा देवी, बसंती देवी, चनर राम, पुष्कर राम, लछम राम, पुष्पा, मंजू, गंगा, माया आदि शामिल हैं।