फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नामतीचेटाबगड़ में पैदल पुल बहने की कगार पर

नामतीचेटाबगड़ में पैदल पुल बहने की कगार पर

Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नामतीचेटाबगड़ में पैदल पुल बहने की कगार पर
बागेश्वर। कपकोट विकास खंड में मूसलाधार बारिश के बाद नामतीचेटाबगड़ का पैदल पुल बहने की कगार पर है। पुल कभी भी ढह सकता है। खतरे को देखते हुए पुल से आवाजाही बंद कर दी गई है। काभड़ी और भकुना गांव की कृषि भूमि पूर्वी रामगंगा की बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। नदी तट पर बने खेत मलबा से बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन


कपकोट में अतिवृष्टि से जगह-जगह खासा नुकसान हुआ है। नामतीचेटाबगड़ पैदल पुल का ऊपरी हिस्सा पानी में बह चुका है। इससे पुल खतरे की जद में आ गया है। भकुना में बलवंत राम के मकान पर दरार आ गई है जबकि आंगन धंस चुका है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पुल ठीक कराएंगे विधायक
रविवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने नामती चेटाबगड़, मेहरूड़ी, काफली, कमेड़ा, रमाड़ी, शामा, बड़ी पन्याली में नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने क्षतिग्रस्त पैदल पुल का अपनी निधि से मरम्मत कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने रामगंगा की बाढ़ से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। दौरे में पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, जिपं सदस्य भगवती प्रसाद पाठक, प्रकाश पपोला, बालम कोश्यारी, साधो सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed