फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   2020 तक योरोप की तर्ज पर चमचमाएंगी सड़कें: कोश्यारी

2020 तक योरोप की तर्ज पर चमचमाएंगी सड़कें: कोश्यारी

Sat, 07 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
2020 तक योरोप की तर्ज पर चमचमाएंगी सड़कें: कोश्यारी
बागेश्वर। लोस सांसद और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मोदी सरकार जल, थल, वायु संपर्क विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उत्तराखंड की सड़कें 2020 तक यूरोप की तर्ज पर चमचमाएंगी। पंचेश्वर बांध बनने से राज्य में जल संपर्क विकसित होगा। राज्य में जिला स्तर पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है। केंद्र की इन कोशिशों के बीच उन्होंने उत्तराखंड में मौजूदा दौर को संपर्क क्रांति करार दिया।
विज्ञापन


शनिवार को कोश्यारी बागेश्वर दौरे के बीच लोनिवि विश्राम गृह मेें पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकास के लिए जल, थल, वायु संपर्क विकसित करने की दिशा में संजीदगी से काम कर रही है। देश भर की तर्ज पर उत्तराखंड अभूतपूर्व संपर्क क्रांति के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बहुप्रतीक्षित पंचेश्चर बांध के साथ ही टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के जल्द निर्माण का भरोसा दिया। कहा कि इंटरनेट सुविधा के विस्तार के लिए तेजी से ओएफसी लाइनें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने विकास प्राधिकरण के मामले में आमजन के विरोध को देखते हुए नियमों के शिथिलीकरण के लिए सीएम से वार्ता करने का भरोसा दिया। उत्तरा प्रकरण को अप्रिय घटना बताते हुए इस मामले में राजनीतिकरण की तोहमत मढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत भाजपा नेता धपोला के परिजनों का बंधाया ढांढस
सांसद और पूर्व सीएम कोश्यारी ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, भाजपा नेता हीरा सिंह धपोला के तहसील रोड स्थित आवास पर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धपोला के असमय निधन पर शोक संवेदना जताई और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहां विधायक चंदर राम दास, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, सुरेश गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed