फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपूरी-भंडारीगांव नहर आंशिक चलने से से फसलें सूखी

कपूरी-भंडारीगांव नहर आंशिक चलने से से फसलें सूखी

Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कपूरी-भंडारीगांव नहर आंशिक चलने से से फसलें सूखी
बागेश्वर। सुदूर कमस्यारघाटी की कपूरी-भंडारीगांव नहर के आंशिक चलने से खरीफ की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से नहर में हेड से टेल तक पानी चलाने की कई बार मांग की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मांग पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन


दिवंगत त्रिलोक सिंह डसीला के अथक प्रयासों से 1981-82 में बनी नहर से दस हजार नाली भूमि की सिंचाई होती है। 2006, 2010 की आपदा में बगराटी के समीप नहर ध्वस्त हो गई थी। नहर में तब से पानी नहीं चल रहा है। नहर में जेठीगाड़ तक पानी नहीं पहुंचने से धान की फसल सूखने लगी है।
विज्ञापन


नहर की देखरेख के लिए बेलदार तक नहीं है। किसानों का कहना है कि पानी नहीं आने से फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने नहर में शीघ्र पानी नहीं चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, जीवन डसीला, नारायण सिंह, मोहन जोशी, गणेश बोरा, आनंद सिंह, बालम सिंह, प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed