फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दो साल से बंद पड़ी सिंचाई नहर में चला पानी

दो साल से बंद पड़ी सिंचाई नहर में चला पानी

Tue, 22 May 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो साल से बंद पड़ी सिंचाई नहर में चला पानी
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के ऐठांण में दो साल से बंद पड़ी नहर को विभाग ने खोल दिया है। इस नहर के बंद होने से सिंचाई नहीं हो पा रही थी। सिंचाई के अभाव में फसलों का उत्पादन प्रभावित होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐठांण गांव के लिए बनी 10 किमी लंबी सिंचाई नहर से भानी, खाईबगड़, बमसेरा, ऐठांण, पाली, हिचौड़ी में सिंचाई होती है। बरसात में मलबा भरने से दो साल पहले यह नहर बंद हो गई थी। नहर के बंद होने से किसान रबी, खरीफ की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा था। किसानों की शिकायत के बाद सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी की पहल पर सिंचाई विभाग द्वारा बंद नहर को खोला गया। सोमवार को नहर में पानी शुरू हो गया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अभियंता टीएस बिष्ट, जेई मेहता, खीम सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed