{"_id":"5a7c8fd04f1c1bc83b8b5adb","slug":"41518112720-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराही यूथ क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराही यूथ क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के खाती गांव में चल रही जय मां नंदा ओपन प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में बाराही यूथ क्लब ने कर्म्याल एकादश कर्मी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
कर्म्याल एकादश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में मात्र 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बाराही के भूपेश ने दो ओवर में एक रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल रही। जवाब में बाराही यूथ क्लब ने 10वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से दिनेश बड़ती ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
भूपेश ऐठानी मैन ऑफ द मैच और शंकर सिंह मैन ऑफ द सिरीज रहे। विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राहुल ऐठानी, दीपक दानू, हेमंत ऐठानी, नरेंद्र घटियाल, उमेश दानू, विजय कोरंगा, दर्शन दानू आदि मौजूद थे।