{"_id":"59da66104f1c1b8e698b4b8f","slug":"41507485200-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीती बालीवॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीती बालीवॉल प्रतियोगिता
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खेल विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति के 16 वर्षीय बालकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने जीआइसी कांडा को हराया। प्रतियोगिता में तीनों विकास खंडों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच राइंका देवतोली ए एवं जीआइसी कांडा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कांडा की टीम 25-21, 25-23, 25-19 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच राइंका बाजीरोट ए और जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार के बीच खेला गया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार की टीम 25-19, 25-21, 25-22 से विजेता रही। इसके बाद जीआइसी कांडा और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम 25-22, 25-18, 25-23 से विजेता रही। जिला बचत अधिकारी दीपराज आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। वहां जुवैद अहमद, मनोज राठौर, प्रमोद दानू, संजय नगरकोटी, अर्जुन सिंह, महिपाल आदि थे। ब्यूरो