{"_id":"59b81aa54f1c1bf27f8b663a","slug":"41505237669-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीसा ढुलान का भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीसा ढुलान का भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लीसा ढुलान का भुगतान नहीं होने से लीसा वेलफेयर सोसायटी में आक्रोश व्याप्त है। लीसा ठेकेदारों ने पूर्व के भुगतान सहित अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में लीसा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण सहित अन्य ठेकेदारों ने कहा है कि लीसा श्रमिकों ने फायर सीजन में फायर वॉचर का काम किया। इसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि लीसा निकालने और ढुलान का वर्ष 2015-16 का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने जायका, कैम्पा एवं विभागीय वनीकरण को गुणवत्ता विहीन बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों को 16 सितंबर तक नहीं माना गया तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन सिंह रावत, दयाल चंद्र, शेेखर चंद्र, टीकाराम, भूधर सिंह, कृपाल दत्त, मथुरा दत्त, नरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, लीलाधर पांडे, विशन दत्त आदि ठेकेदार थे।