फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्कूली बच्चों की सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश

Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश

विज्ञापन
बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन एवं सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने विद्यालय में अनुशासन के साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, खानपान व रहने की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम रंजना ने विद्यालय के प्राचार्य से समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा दीवार का कार्य यूपी निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है जो 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित निर्माण एजेंसी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। गेट पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग पर डीएम ने पीआरडी जवान की तैनाती का आश्वासन देते हुए मानदेय का भुगतान विद्यालय बजट से करने के निर्देश दिए। प्राचार्या ने पेयजल किल्लत, सिलेंडरों की कमी, इंटरनेट सुविधा, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याएं रखी। विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर लगाने का प्रस्ताव भी समिति की ओर से पारित किया गया। बैठक में सीएमओ डा. शैलजा भट्ट, डीईओ आकाश सारस्वत, प्राचार्या कीर्ति पंवार, उप प्राचार्य प्रभा वर्मा, अभिभावक ज्योति भट्ट, कैलाश सनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed