फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   4 investers invested 10.32 in bageshwar

चार उद्यमियों ने जिले में 10.32 करोड़ निवेश किया

Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
4 investers invested 10.32 in bageshwar
बागेश्वर में डीएम को प्रस्ताव देते निवेशक। - फोटो : अमर उजाला
जिले के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें रोजगार के लिए बाहरी शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पहाड़ में ही रोजगार के मौके मिलेंगे। तमाम उद्यमियों ने जिले में निवेश की इच्छा जताई है। अब तक निवेश के लिए 29 आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से चार उद्यमियों ने 10.32 करोड़ के निवेश की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को चार उद्यमियों के निवेश अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई की उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र का विकास होगा और पलायन की रोकथाम होगी। डीएम ने निवेशकों को जल्द से जल्द उद्यम स्थापना के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक ने बताया कि अबतक सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों की स्थापना के लिए 29 आवेदन मिल चुके हैं। अन्य निवेशकों के साथ अनुबंध की कार्यवाही की जा रही है। जिले को इस वित्तीय वर्ष 25 करोड़ निवेश का लक्ष्य मिला है। छमाही से पहले ही 10 करोड़ से अधिक निवेश हो चुका है। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, गोकुलानंद कांडपाल, देवेश खेतवाल, विपिन उप्रेती आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed