फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आग से होती है बहुत हानि, न करें मनमानी

आग से होती है बहुत हानि, न करें मनमानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग से होती है बहुत हानि, न करें मनमानी
कपकोट। सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों को जंगलों में आग से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके बताए गए। बच्चों को वनाग्नि सुरक्षा के पोस्ट कार्ड भी बांटे गए।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम सोमवार को शिशु मंदिर पहुंची। टीम ने बच्चों को बताया कि जंगलों से हमको ईंधन, शुद्ध हवा, पानी आदि मिलता है। जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी हमें पेड़ों से मिलती हैं इसलिए जंगलों को आग से बचाना चाहिए। उन्होंने बताया कि माचिस की जलती तीली, बीड़ी-सिगरेट फेंकने, खाना पकाने के लिए चूल्हे के जलते उपले फेंकने आदि से आग लगती है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।
विज्ञापन


वन्य जीव पशु, पक्षी की मौत हो जाती है। हम सभी को जंगलों को आग से बचाना चाहिए। इस बाबत बच्चों को वनाग्नि जागरूकता के पोस्टकार्ड भी बांटे गए। बच्चों को अभिभावकों को भी आग से बचाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान नंदा बल्लभ तिवारी, दिनेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह कोरंगा, सतीश चंद्र मिश्रा, भावना शर्मा, भावना कोरंगा, राजेंद्र सिंह गढ़िया, हयात सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बताया वनाें का महत्व
गरुड़(बागेश्वर)। वनों को आग से से बचाने को वन विभाग गंभीर है। विभाग ने स्कूल में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर जागरूकता अभियान शुरू किया। विभाग ने जीआईसी गरुड़, रवाईखाल और इंटर कालेज गागरीगोल में कार्यशाला कर बच्चों को वनों को आग से बचाने के लिए जागृत किया। कार्यशालाओं में डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि वनों को आग से बचाने में छात्र छात्राओं का हमेशा योगदान रहा।


उन्होंने छात्र छात्राओं से वनों को आग से बचाने के हर संभव सहयोग देने को कहा। वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल और वन रेंजर बैजनाथ जीएस बिष्ट ने वन पंचायत सरपंचों, महिला मंगल दलों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवी संगठनों से वनों को आग से बचाने में सहयोग देने को कहा। कार्यशालाओं में वन विभाग ने बच्चों को उत्तराखंड वन हमेशा तुमर दगड़ कार्ड बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed