फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करो

ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करो

Fri, 27 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करो
बागेश्वर। भारतीय खेतिहर मजदूर संघ की जिला इकाई की बैठक में पिछले दिनों विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि से हुए रबी की फसलों के साथ ही शाकभाजी और फलोत्पादन को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई करने की मांग की गई। सरकार से कृषि, बागवानी और फलोत्पादन को जंगली जानवरों से बचाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन


बागनाथ मंदिर परिसर में खेतिहर मजदूर संघ के जिला संयोजक गणेश सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कृषि, बागवानी और फलोत्पादन किसानों की मुख्य रीड़ है लेकिन इन्हें जंगली जानवरों से बचाने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। जानवरों से रही सही फसल प्राकृतिक आपदा की मार पड़ रही है लेकिन सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा भी नहीं दे रही है। बढ़ते पलायन से गांव खाली होते जा रहे हैं। कहा कि यदि सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम नहीं किया तो आंदोलन की राह पकडने को मजबूर होना पड़ेगा। वहां दरबान बिष्ट, रंजीत रौतेला, मदन सिंह, घनश्याम कांडपाल, जीवन सिंह, चंचल राम, मीनाक्षी आर्या, दिनेश कुमार, कमला जोशी, तारा पाठक, प्रताप सिंह, केशर सिंह, बसंती, पूरन गंगोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed