{"_id":"5aaff2cb4f1c1bbe758b6540","slug":"31521480395-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई दिवस में एक दर्जन शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई दिवस में एक दर्जन शिकायतें दर्ज
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनसुनवाई दिवस पर सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 12 शिकायतें दर्ज हुई। सुनवाई में पिंगलो निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर अनावश्यक रूप से परेशान करने, पेयजल लाइन ध्वस्त करने का आरोप लगाया।
कलक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई दिवस में दफौट की कलावती देवी ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति की मांग की। बैजनाथ से आई मोहनी देवी की बैजनाथ झील में कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई करने को कहा। मंडलसेरा में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग पर जलसंस्थान के ईई को समस्या दूर करने के निर्देश दिए। पीपलचौक जीतनगर में आपराधिक तत्वों द्वारा वाहनों के शीशे तोड़ने, अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कल्याण समिति ने मांग रखी।
पिंगलो निवासी भागीरथी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान करने और उनकी पेयजल लाइन को ध्वस्त करने का आरोप लगाया। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खंड विकास अधिकारी बागेश्वर नेहा मीणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश दत्त भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।