{"_id":"59eccbfd4f1c1b76678b6c79","slug":"31508690941-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में अनियमित हो गई केमू की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में अनियमित हो गई केमू की सेवा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं दो मंडलों को जोड़ने वाली केएमओयू की ग्वालदम-पिथौरागढ़ एकमात्र बस ही अनियमित हो गई। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिथौरागढ़ से ग्वालदम के लिए केएमओयू की बस सेवा काफी पुरानी है। ग्वालदम से पिथौरागढ़ तक संचालित होने वाली इस बस सेवा का लाभ दो मंडलों के तीन जनपदों चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोग उठाते हैं। चमोली और पिथौरागढ़ के लिए आम यात्रियों के साथ ही सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी इसी बस पर निर्भर रहते हैं। किंतु इस बार दीपावली पर यह बस सेवा अनियमित हो गई।
दीपावली से एक दिन पूर्व 18 अक्तूबर को ग्वालदम से पिथौरागढ़ के लिए यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हो पाई। घरों को लौटने वाले यात्रियों को वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कुछ यही स्थिति भैया दूज के दूसरे दिन 22 अक्तूबर को भी रही। रविवार को पिथौरागढ़ से ग्वालदम के लिए केमू की बस उपलब्ध नहीं हुई। महिलाओं के साथ ही छुट्टी से लौटने वाले जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण बस सेवा के अनियमित होने से यात्रियों की खासी फजीहत हुई। इस संबंध में बागेश्वर स्टेशन के इंचार्ज धरनीधर जोशी ने बताया कि दीपावली पर चालकों के छुट्टी पर चले जाने से बसों की कमी के कारण सेवा अनियमित हो गई थी। सोमवार से बस का संचालन नियमित हो जाएगा।