{"_id":"5989f4394f1c1b6c618b4a72","slug":"31502213177-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका देवतोली का पुनर्निर्माण नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका देवतोली का पुनर्निर्माण नहीं होने से रोष
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला स्मारक राइंका के कई कमरे जीर्णशीर्ण हो गए हैं। भवन की छत पर लगे पत्थर के स्लेट गिरते जा रहे हैं, जिससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है। अभिभावकों ने शासन और शिक्षा विभाग से खस्ताहाल पहुंच चुके भवनों का शीघ्र कायाकल्प करने की मांग की है।
प्रभारी प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने भवन के ध्वस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूरन भौर्याल ने चेतावनी दी कि भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो अभिभावकों के सहयोग से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।