फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने तहसील कार्यालय और स्कूलों का किया निरीक्षण

डीएम ने तहसील कार्यालय और स्कूलों का किया निरीक्षण

Sat, 22 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने तहसील कार्यालय और स्कूलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। जिलाधिकारी रंजना ने शनिवार को कांडा तहसील कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय धपोली, आंगनबाड़ी केंद्र धपोली और खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को रिकार्ड का व्यवस्थित रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय धपोली में निरीक्षण के दौरान चार बच्चे अध्ययनरत मिले। विद्यालय में एक अध्यापक कार्यरत थे। डीएम विद्यालय में तैनात शिक्षक से मध्यान्ह भोजन, बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र में एक बच्चा पंजीकृत पाया। कई बच्चों का नाम पंजीकृत नहीं था। डीएम ने सहायिका को तीन साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों के नाम पंजीकृत करने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय कांडा का निरीक्षण करते हुए अभिलेखागार में रिकार्ड व्यवस्थित ढंग से न रखने पर डीएम ने संबंधित पटल सहायक को रिकार्ड रूम में रैक की व्यवस्था करने और रिकार्ड रूम को साफ सुथरा रखने, निष्प्रयोज्य सामान की सूची तैयार कर उसकी नीलामी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनाधार केंद्र में पटल सहायक को केंद्र के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर उसमें प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि, शुल्क प्रमाण पत्र के लिए औपचारिकताओं का पूरा विवरण अंकन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण कर एपीएल, बीपीएल और मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित कोटा व वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार मैनपाल सिंह, डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी क्षेत्रीय पटवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed