{"_id":"596f9d6d4f1c1b982d8b477f","slug":"31500487021-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिहार बने तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिहार बने तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह की अध्यक्षता एवं चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में पीएस परिहार को अध्यक्ष, कुलदीप जोशी जिलामंत्री, गिरीश चंद्र जोशी संरक्षक, मोहन सिंह भैंसोड़ा कोषाध्यक्ष, आशा गोस्वामी उपाध्यक्ष, नारायण सिंह बहेड़ा, एनएस गढ़िया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक साह संप्रेक्षक नियुक्त किए गए।
कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने विभाग में तकनीकी कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की कमी दूर करने, कार्मिकों की उपलब्धता के अनुसार ही योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित करने, लेखन सामग्री उपलब्ध कराने आदि मांगें उठाई गई।