फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   3150 candidates appeared for the board exam for the first time, 45 skipped the Hindi exam.

Bageshwar News: पहली बार बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 3150 परीक्षार्थी, 45 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
3150 candidates appeared for the board exam for the first time, 45 skipped the Hindi exam.
बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं जिले के सभी 51 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं हैं। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा, वह जीवन में पहली बार बोर्ड परीक्षा के हॉल में उतरे। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा के लिए जिले में कुल 3195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3150 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सचल दलों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकतर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी सरल और स्कोरिंग था। व्याकरण और गद्यांश पर आधारित प्रश्न सीधे तौर पर पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर पहली बड़ी परीक्षा का पड़ाव सफलतापूर्वक पार करने की चमक साफ देखी गई।
विज्ञापन





......कोट
पहली बार बोर्ड परीक्षा दी इसलिए शुरू में थोड़ा डर लग रहा था। जैसे ही हिंदी का प्रश्नपत्र मिला, सारा तनाव खत्म हो गया। पेपर बहुत अच्छा हुआ है। -दिया थापा, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बोर्ड परीक्षा को लेकर बहुत सुना था लेकिन आज का अनुभव काफी अलग रहा। पेपर बहुत सरल था। नियत समय से पहले ही सारे सवाल हल कर लिए थे। - विक्रम कुमार, परीक्षार्थी

व्याकरण वाला भाग बहुत ही आसान आया था। पहली बोर्ड परीक्षा के पहले पेपर ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। अब गणित और अन्य विषयों के लिए भी अच्छी तैयारी है। -अंजू आर्या, परीक्षार्थी
----

शिक्षकों ने हमें पहले ही बोर्ड के माहौल के बारे में बता दिया था जिससे सेंटर पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हिंदी का पेपर उम्मीद से बेहतर गया है। -करन पांडेय, परीक्षार्थी



...........कोट
जिले में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ शुरू हो गईं हैं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। सभी 51 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। -विनय कुमार, सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed