फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   314 students left PCS pre exam

Bageshwar News: 314 ने छोड़ी पीसीएस प्री परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
314 students left PCS pre exam
बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंका से पीसीएस प्री की परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
बागेश्वर। जिले में उत्तराखंड लोक सेवा की ओर से आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दो परीक्षा केंद्रों में कुल 314 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के राइंका बागेश्वर और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीएम आशीष भटगांई ने सभी विभागों को मानसून काल में सड़क बंद होने की वजह से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा पर नजर रखते हुए समाधान के निर्देश दिए थे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। दोनों केंद्रों पर कुल 856 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 542 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नोडल मजिस्ट्रेट और एसडीएम प्रियंका रानी ने बताया कि दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed