फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   30 illegal water connections in Mandalasera cut, people protest

मंडलसेरा में पानी के 30 अवैध संयोजन काटे, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
30 illegal water connections in Mandalasera cut, people protest
बागेश्वर के मंडलसेरा में पेयजल संयोजन काटने का विरोध करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल संस्थान ने जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में पानी के 30 अवैध कनेेक्शन काट दिए। पानी के कनेक्शन काटने की जानकारी मिलते ही कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए कहा कि जल संस्थान को आवश्यकता के अनुसार कनेक्शन देने चाहिए। उन्होंने जल संस्थान की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मियों ने शनिवार को मंडलसेरा के उत्तरी और दक्षिणी वार्ड में पानी के अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। शुक्रवार को भी क्षेत्र में पानी के अवैध कनेक्शन काटे गए। दो दिन में यहां 30 अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पानी के कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि इलाके में गंभीर जल संकट है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान मांग के बाद भी पानी के कनेक्शन नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सभासद कैलाश आर्या, मीना बोरा, विमला देवी, गीता मेहता, रेनू, मंजू देवी, इंद्र कूमार, रवींद्र कुमार, हरीश राम ने कहा कि मंडलसेरा के लोग लंबे समय से पेयजल कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं। जल संस्थान ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटे हैं। मंडलसेरा में लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए तो वह लोग आंदोलन करेंगे। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता दीन दयाल का कहना है कि मंडलसेरा में पानी की कमी है। इस कारण पिछले तीन साल से पानी के नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद अवैध संयोजन काटे गए हैं। मंडलसेरा में पानी की कमी को दूर करने के लिए नई पेयजल योजना बन रही है। योजना बनने के बाद कनेक्शन देने पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed