फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   272 Gram Panchayats still await panchayat formation two months after results were declared

Bageshwar News: 272 ग्राम पंचायतों को परिणाम घोषित होने के दो महीने बाद भी पंचायत गठन का इंतजार

Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
272 Gram Panchayats still await panchayat formation two months after results were declared
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के दो महीने बाद भी अब तक 272 ग्राम पंचायतों में पंचायत का गठन नहीं हो पाया है। पंचायतों का गठन नहीं होने से निर्वाचित ग्राम प्रधान गांव में आम बैठक का आयोजन कर विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं बना पा रहे हैं। जिले की 405 ग्राम पंचायतों में से महज 133 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है।
विज्ञापन


बीते 31 जुलाई को पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जिसमें 405 ग्राम पंचायतों को नए ग्राम प्रधान मिले। लेकिन 272 ग्राम पंचायतों में अब तक वार्ड सदस्यों के दो तिहाई पद रिक्त हैं। नियमावली के अनुसार जिस पंचायत में दो तिहाई वार्ड सदस्य चुने गए हैं, उन पंचायतों के ग्राम प्रधान ही शपथ ले सकते हैं। जहां दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं बने हैं वहां ग्राम सभा का गठन नहीं हो सकेगा। बीते 28 अगस्त को तीनों ब्लाॅकों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महज 133 ग्राम प्रधानों ने ही शपथ ली है। गठित पंचायतों में 29 अगस्त को ग्राम पंचायत की आम बैठक भी आयोजित हो चुकी है।
विज्ञापन


.....इनसेट

....ब्लॉकवार स्थिति
बीडीओ आलोक भंडारी ने बताया कि बागेश्वर ब्लॉक में 182 ग्राम पंचायतों में से महज 55 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद संबंधित पंचायतों में आम बैठक भी आयोजित कर दी गई है। 127 ग्राम प्रधानों की शपथ दो तिहाई वार्ड सदस्य पूरे होने के बाद ही हो पाएगी। कपकोट के बीडीओ ख्याली राम ने बताया कि ब्लॉक में 122 पंचायतों में से 28 ग्राम प्रधानों ने ही शपथ ली है। 94 ग्राम पंचायतों में पंचायत गठन के का इंतजार हो रहा है। गरुड़ ब्लॉक के बीडीओ बीबी जोशी ने बताया कि ब्लॉक में 101 ग्राम पंचायतों में से 50 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है। 51 पंचायतों के प्रधान अभी शपथ नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का चुनाव हा चुका है। कई ग्राम पंचायतों में दो तिहाई वार्ड सदस्य पूरे नहीं होने से प्रधानों की शपथ नहीं हो पाई है। जिसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। आयोग की ओर से चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद वार्ड सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। जिसके बाद ग्राम प्रधानों की शपथ और पंचायतों में बैठक होगी। - आरसी तिवारी, सीडीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed