{"_id":"5897664e4f1c1bf340e82ff7","slug":"26-booths-with-solar-lights-will-be-lighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 बूथों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 बूथों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए बागेश्वर, कपकोट के 26 बूथों में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सभी बूथों में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई जाएंगी, जबकि मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित नौ बूथों में कम्यूनिकेशन के लिए एक-एक वायरलेस सेट रखा जाएगा।
बागेश्वर, कपकोट विधानसभाओं में 349 मतदेय स्थल हैं। इनमें से कपकोट में 172 जबकि बागेश्वर में 177 मतदेय स्थल हैं। दोनों विधानसभाओं के 26 बूथों में बिजली का कनेक्शन नहीं है, जबकि नौ बूथ मोबाइल कनेक्टिविटी से बाहर हैं। जिन 26 बूथों में बिजली की व्यवस्था नहीं है, वहां पर प्रशासन ने सौर ऊर्जा से लाइट का प्रबंध करने का निर्णय लिया है, जबकि मोबाइल कनेक्टिविटी से बाहर जो बूथ हैं। उन सभी नौ बूथों में एक-एक वायरलेस सेट रखा जाएगा। इस सेट के माध्यम से हर दो घंटे में बूथ में होने वाले मतदान प्रतिशत की जानकारी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाती रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सभी बूथों में बिजली, संचार की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों में मतदान पार्टियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतदान पार्टियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।