फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   26 booths with solar lights will be lighting

26 बूथों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी 

Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
26 booths with solar lights will be lighting
चुनाव - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए बागेश्वर, कपकोट के 26 बूथों में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सभी बूथों में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई जाएंगी, जबकि मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित नौ बूथों में कम्यूनिकेशन के लिए एक-एक वायरलेस सेट रखा जाएगा। 

बागेश्वर, कपकोट विधानसभाओं में 349 मतदेय स्थल हैं। इनमें से कपकोट में 172 जबकि बागेश्वर में 177 मतदेय स्थल हैं। दोनों विधानसभाओं के 26 बूथों में बिजली का कनेक्शन नहीं है, जबकि नौ बूथ मोबाइल कनेक्टिविटी से बाहर हैं। जिन 26 बूथों में बिजली की व्यवस्था नहीं है, वहां पर प्रशासन ने सौर ऊर्जा से लाइट का प्रबंध करने का निर्णय लिया है, जबकि मोबाइल कनेक्टिविटी से बाहर जो बूथ हैं। उन सभी नौ बूथों में एक-एक वायरलेस सेट रखा जाएगा। इस सेट के माध्यम से हर दो घंटे में बूथ में होने वाले मतदान प्रतिशत की जानकारी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाती रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सभी बूथों में बिजली, संचार की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों में मतदान पार्टियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतदान पार्टियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed