फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   23 domestic cylinders seized from shops

दुकानों से 23 घरेलू सिलिंडर जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
23 domestic cylinders seized from shops
कपकोट में रेस्टोरेंट से घरेलू सिलिंडर जब्त करते पूर्ति विभाग के कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्ति विभाग ने सोमवार को जिलेभर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर 23 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर छह टीमों ने जिला मुख्यालय के साथ ही गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर के 243 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करने के 23 मामले सामने आए। सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस प्रबंधकों को व्यावसायिक गैस संयोजनों की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर कितने समय में रिफिल किए जा रहे हैं, इसकी पड़ताल की जाए। टीम में पूर्ति निरीक्षक रणवीर सिंह, भावना ओली, बब्लू पांडे, कमल भट्ट, दीप चंद्र, अराधना राणा, कमल शर्मा, परविंद नेगी, हेमंत कांडपाल, राजन राम, विरेंद्र खत्री और रवींद्र बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed