फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पहले झूठे वादे नहीं करते थे नेता

पहले झूठे वादे नहीं करते थे नेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पहले झूठे वादे नहीं करते थे नेता
बागेश्वर। पहले नेता चुनाव के दौरान झूठे आश्वासन देने से बचते थे। जो आश्वासन देते थे उसे जीतने के बाद हर हाल में पूरा भी करते थे। जीवन में मतदान का बड़ा महत्व है। इसे जरूर करना चाहिए लेकिन इसे अपने विवेक से ही करना चाहिए। यह कहना है बागेश्वर ब्लाक के दोफाड़ गांव के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रताप सिंह कालाकोटी की 104 साल की पत्नी यशोदा देवी का।
विज्ञापन


वह कहती हैं देश की आजादी के बाद गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती थी। चुनाव प्रचार में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता आते थे बात सिर्फ विकास की ही होती थी। तब कार्यकर्ताओं की भी बड़ी इज्जत होती थी, उनके रहने खाते की व्यवस्था भी करते थे। मतदाता भी उनकी बातों पर यकीन कर उन्हीं के पक्ष में मतदान करते थे। आज प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज के साथ आते हैं तमाम आश्वासन दे जाते हैं लेकिन होता कुछ नहीं।
विज्ञापन


कुछ मतदाता लालच में आकर ठीक मतदान की पहली शाम बदल जा रहे हैं। जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। नेताओं का हाल यह हो गया है कि वह भ्रमण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिलना तो दूर उन्हें सार्वजनिक समारोहों में बुलाना भी उचित नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed