{"_id":"5b3bc1c64f1c1b95288b4714","slug":"21530642886-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित वर्ग के बच्चों को सुविधाओं का लाभ प्रथम सत्र से दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित वर्ग के बच्चों को सुविधाओं का लाभ प्रथम सत्र से दो
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालयी स्तर पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सुुविधाओं का लाभ शिक्षा के प्रथम सत्र में ही दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने वर्ष 2016 से आज तक प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जाति जाति के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, गौराधन, कन्या धन की योजनाओं से वंचित कर दिया है। जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बीपीएल परिवारों को दी जाने वाली आवासीय योजनाओं को मानक के अनुरूप नगर में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर रखने, लोनिवि और एडीबी द्वारा सड़कों के निर्माण में काटी भूमि का मुआवजा लाभार्थियों को शीघ्र दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, निशा देवी, अंजू राज, मंजू, कुंती, विनीता, राधिका, आशा, कमल कुमार और नहिमा खान आदि शामिल हैं।