{"_id":"5b3a5f844f1c1bed568b456a","slug":"21530552196-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बचाई प्रसूता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बचाई प्रसूता की जान
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रास कार्यकर्ता डॉ हरीश दफौटी ने आपात स्थिति में प्रसूता के लिए रक्तदान कर जान बचाई। इससे पहले रक्त की कमी के बाद चिकित्सक ऑपरेशन से हाथ खड़े कर चुके थे। जबकि महिला की हालत गंभीर थी। महिला को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था।
सोमवार को दोफाड़ निवासी 20 वर्षीय गंगा देवी को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की जरूरत बताई। महिला का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था। लेकिन ब्लड बैंक में इस ग्रुप का रक्त नहीं मिला। परिजनों और अस्पताल स्टाफ की कोशिश के बाद भी रक्त का इंतजाम नहीं हो पाया। इधर महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। लेकिन खराब हालत के बीच हायर सेंटर ले जाना भी खतरे से खाली नहीं था। इस बीच रेडक्रास कार्यकर्ता डॉ हरीश दफौटी महिला की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आपात स्थिति के बीच रक्तदान कर महिला की जान बचाई। इसके बाद प्रसूता का ऑपरेशन किया गया।