{"_id":"5b33d24f4f1c1b634d8b8d25","slug":"21530122831-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कूड़े का ढेर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कूड़े का ढेर लगा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास जैविक, अजैविक कूड़े का ढेर लगा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। कूड़े के ढेर से अस्पताल में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी है।
अस्पताल की सफाई में कोताही और लापरवाही व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका पर अस्पताल के कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी है लेकिन सफाई कर्मियों ने दो दिन से कूड़ा उठाने की जहमत नहीं उठाई। इस कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठ रही है।
दुर्गंध से अस्पताल के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। मौसम के संक्रमण काल को देखते हुए हानिकारक बैक्टीरिया के पनपने की आशंका भी है। सीएमएस का कहना है कि पालिका प्रशासन से नियमित कूड़ा निस्तारण को कहा गया है। नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि सफाई कर्मियों की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी।