फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मानवता के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डा.अंबेडकर

मानवता के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डा.अंबेडकर

Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मानवता के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डा.अंबेडकर
बागेश्वर। जनपद में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बाबा साहेब मानवता के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक थे।
विज्ञापन


तहसील परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, डीएम रंजना राजगुरु, सीडीओ एसएसएस पांगती ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से 96 लाभार्थियों को 50-50 हजार के गौरादेवी कन्या धन के एफडीआर भी वितरित किए। राबाइंका, सरस्वती विद्यामंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत गाए। जनकल्याण समिति के कलाकारों द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक, लोकगीत एवं लोकनृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। नुमाइशखेत में सभा, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश सचिव बसंत कुमार, पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र, रमेश प्रकाश पर्वतीय, लच्छी राम, जसौद राम, ओम प्रकाश, श्रीराम, नयन राम, किशन विश्वकर्मा, सुंदर धौनी, सुंदर कुमार, अंजू राज, आशा देवी आदि थे। इस अवसर पर नवल किशोर ने भाजपा छोड़कर दर्जनों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कुमाऊं संस्कृति उत्थान समिति खर्कटम्टा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम, विधायक चंदन दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, इंद्र प्रसाद, मदन राम, मथुरा प्रसाद, किशोरी लाल, सीएल भारती, शांति लाल, जगदीश, रुक्मणी देवी, हीरा कोहली, गीता ऐठानी, सुनीता आर्या, चंदन बाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, नवीन टम्टा, पनीराम, रंजीत दास आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

बाबा साहब का ग्रामीण और शहरी इलाके में हुआ भावपूर्ण स्मरण
गरुड़ (बागेश्वर)। बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती विकास खंड के शहरी और ग्रामीण इलाके में धूमधाम से मनाई गयी। जन्म दिन पर विचार गोष्ठियां हुई।

विकास खंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत हरीनगरी में डा. अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। ग्राम प्रधान हरीनगरी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बाबा साहब के बताये गए मार्ग का अनुश्रवण करने को कहा। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में डा. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।


वहां विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट,पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, हरी राम, आरएफसी के पद्रेश सलाहकार नवीन ममगई, दिवान आर्य विनोद आर्या, किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी राम चौबे अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला। डंगोली में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष भूवन पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed