{"_id":"5a8317854f1c1b28428b5152","slug":"21518540677-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने छह वन रेंजों में 29 क्रू स्टेशन स्थापित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने छह वन रेंजों में 29 क्रू स्टेशन स्थापित किए
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने इस साल कमर कस ली है। जिले में छह वन रेंजों में 29 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए हैं। वनों में आग लगने की घटनाएं न हों इसके लिए आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा।
बागेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में वनों का क्षेत्रफल 1,064 वर्ग किमी है। वनों की मुख्य प्रजातियों में चीड़ के वन लगभग 80 प्रतिशत हैं। 20 प्रतिशत वन अन्य प्रजातियों के हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने से जंगल में वनस्पतियां और वन्य जीव तो जलते ही हैं, जल स्रोतों पर भी इसका असर पड़ता है।