{"_id":"59f221044f1c1b70548b9692","slug":"21509040388-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेड़ीदेवी और किड़ई की रामलीला राम ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेड़ीदेवी और किड़ई की रामलीला राम ने लिया जन्म
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(बागेश्वर)। कमेड़ीदेवी में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। पहले दिन रावण द्वारा शिवजी की तपस्या करने से लेकर राम जन्म तक के दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, विपिन जोशी, राजेंद्र राठौर, व्यवस्थापक देवकी नंदन पाठक आदि थे। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कमेड़ीदेवी में रामलीला का मंचन वर्ष 1952 से हो रहा है।
उधर, नाकुरी क्षेत्र के किड़ई पचार में रामलीला मंचन का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह रौतेला, कै. धन सिंह, प्रधान कवींद्र सिंह चौहान ने किया। पहले दिन की रामलीला में शिवजी से रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का वर मांगना, अयोध्या में राम जन्म और जनकपुरी में सीता जन्म के दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पूरन सिंह, व्यवस्थापक कैलाश चंद्र पांडेय, चंद्र सिंह चौहान, हिम्मत सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, मदन मोहन आदि थे।