फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   211 Corona Positive In Bageshwar

बागेश्वर में शुक्रवार को कोरोना के रिकार्ड 211 केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
211 Corona Positive In Bageshwar
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जाँच करते कर्मचारी - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। बागेश्वर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 211 मामले सामने आए हैं। 63 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जांच के लिए शुक्रवार को 667 सैंपल भेजे गए। जिले में अब तक एक लाख 65 हजार चार सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अभी तक जिले में कोरोना के 7011 पॉजिटिव केस आए हैं। 6385 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 56 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 570 सक्रिय मामले हैं। इनमें से तीन संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 567 मरीज घर में आइसोलशन में हैं। संवाद
एक साल में 2.31 लाख लोगों को लगा टीका
बागेश्वर। जिले में कोविड टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले साल 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। शासन से एक लाख 72 हजार 210 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष अब तक दो लाख 31 हजार लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 13 हजार से अधिक किशोर भी शामिल हैं। वहीं ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लग रही प्रीकॉशन डोज भी करीब चार हजार लोग लगवा चुके हैं। जिले में टीकाकरण की शुरुआत से ही काफी तेज गति से कार्य हुआ था। जिसके सात महीने में पहली डोज का लक्ष्य हासिल हो गया था। वर्तमान में भी टीके की पहली डोज लगाने का काम जारी है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2,17,007 लोग कोविड टीके की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं एक लाख 60 हजार 169 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि फिलहाल पहली, दूसरी डोज के साथ किशोरों और प्रीकॉशन डोज लगाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में 261 लोग कोरोना संक्रमित निकले
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को कुल 261 लोग कोरोन संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कई स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भैंसियाछाना में तीन, ताकुला में नौ, ताड़ीखेत में 20, लमगड़ा में एक, द्वाराहाट में 24, धौलादेवी में दो, चौखुटिया में आठ, सल्ट में 46, भिकियासैंण में एक, देघाट में 12, रानीखेत में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 13691 केस मिले हैं। 12409 डिस्चार्ज कर दिए हैं, जबकि 968 केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कुल 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। महिला अस्पताल में छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed