{"_id":"5c3ce5bebdec22737d20b63e","slug":"201547494846-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस ने उत्तरायणी मेले में राजनैतिक मंच सजने से पूर्व भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार विफल रही है।
सोमवार को टीआरसी में हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता सज्जन लाल टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार के इन पांच सालों में जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अवैध खनन, लगातार बढ़ रहे अपराध से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के जनविरोधी फैसले से अभी तक कारोबार नहीं उबर सका है।
जनता अब इनको लोस चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है। यहां भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा का हश्र होगा। सांसद की दावेदारी पर टम्टा ने कहा कि आला कमान जो भी फैसला लेगा उसका पालन करेंगे। उनका लक्ष्य 2019 में कांग्रेस को जिताना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजू टंगड़िया, धीरज कोरंगा, रंजीत दास, देवेंद्र परिहार आदि थे।