{"_id":"5bce22e4bdec22697b115cc3","slug":"201540236004-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रा. पाइशाला जमुवाखाल में खेल-खेल में लगा विज्ञान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रा. पाइशाला जमुवाखाल में खेल-खेल में लगा विज्ञान मेला
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जमुवाखाल में आयोजित विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष नंदी देवी ने किया। कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में कुछ नया करने की सोच विकसित होती है।
केवल्या एजुकेशनल फाउंडेशन के फैलो सिलंबरसन ने कहा कि हम अपनेआसपास के छोटे-छोटे प्रयोगों से बच्चों को अच्छी तकनीकी ज्ञान दे सकते हैं। पिछले दिनों लगाई कार्यशाला का लाभ बच्चों में दिखाई दे रहा है। उनके द्वारा बनाए गए मॉडल उत्साहवर्द्धक हैं। विद्यालय की अध्यापिका गायत्री गुणवंत ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के बौद्धिक विकास में और भी निखार आता है। बाल मेले में बच्चों ने हवा और पानी से बिजली बनाने की प्रक्रिया, खाद्य श्रृंखला के मॉडल प्रदर्शित किए। इस मौके पर बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। वहां कैवल्या एजुकेशनल फाउंडेशन के विमल रतूड़ी, अनुष्का मेनन, सुपुली देवी, देवी, गिडगरी, अनीता और भगत राम थे।