{"_id":"5bce20febdec226d0679c5ee","slug":"201540235518-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से डब्बू मेहता भी हुए बागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से डब्बू मेहता भी हुए बागी
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रमोद मेहता डब्बू ने इस्तीफा देकर मंगलवार को अध्यक्ष पद पर बतौर निर्दलीय नामांकन करने का एलान किया है। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया है।
सोमवार को भाजपा हाईकमान के टिकट वितरण के विरोध में डब्बू मेहता खुलकर सामने आए। उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र देते हुए मंगलवार को नामांकन कराने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग की नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सीईओ को अपना इस्तीफा सौंपा। डब्बू विभाग में सर्व शिक्षा अभियान के तहत इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले 20 सालों से हर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बागी हुए डब्बू मेहता ने कहा कि हर बार वह टिकट की दावेदारी करते रहे हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। इधर, डब्बू के बगावती सुर के बाद हाईकमान डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया का कहना है कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन