{"_id":"5b6f2caa4f1c1bf1258b4765","slug":"201534012586-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसमी सब्जी उत्पादन कर आमदनी दोगुनी करें: सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसमी सब्जी उत्पादन कर आमदनी दोगुनी करें: सिंह
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में आईएलएसपी परियोजना द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में किसानों से बेमौसमी सब्जी का उत्पादन कर आय बढ़ाने आह्वान किया गया। बेमौसमी सब्जी उत्पादन विषय पर हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में गरुड़ ब्लाक से आए बीस किसानों ने प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह किया। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। खासकर बेमौसमी सब्जी की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। डॉ. कमल पांडे में बेमौसमी सब्जी उत्पादन और नर्सरी उत्पादन की विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। हरीश चंद्र जोशी ने सब्जियों में लगने वाले रोग एवं कीट प्रबंधन के बारे में बताया। श्री मेदनी प्रताप सिंह ने कृषकों को उर्वरक की गणना और प्रबंधन के साथ-साथ प्रक्षेत्र का भ्रमण कराते हुए फसलों एवं सब्जियों को उगाने की बारीकियां बताई। निधि सिंह ने सब्जियों के संरक्षण व मूल्य वर्द्धन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी किसानों को अध्ययन सामग्री और प्रमाण पत्र भेंट किए गए। प्रशिक्षण को संपन्न कराने में वीरेंद्र सिंह, जानकी मेहता, विक्रम सिंह, बहादुर सिंह और राजेंद्र सिंह ने विशेष सहयोग दिया।