{"_id":"5b2e858c4f1c1bc2378b5775","slug":"201529775500-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठाबगड़ के 10 घरों के पानी के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठाबगड़ के 10 घरों के पानी के कनेक्शन काटे
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। रीठाबगड़ गांव के दस परिवारों ने ग्राम प्रधान पर उनके पानी के कनेक्शन कटवाने का आरोप लगाया है। कनेक्शन कटने के बावजूद उपभोक्ताओं को बराबर पानी के बिल मिल रहे हैं। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने विधायक बलवंत भौर्याल को पत्र देकर कनेक्शन जुड़वाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विधायक को दिए ज्ञापन में रीठाबगड़ के ग्रामीणों ने कहा है कि उन्हें सरयू और रेवती नदी के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने का भय बना है। उन्होंने विधायक से शीघ्र कनेक्शन जुड़वाने की मांग की है। इधर विधायक भौर्याल ने एसडीएम से जांच करने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में गणेश कोरंगा, कुंवर सिंह, उच्छल सिंह, सुदंर सिंह, उमेद सिंह, दयाल सिंह, गोविंद सिंह और दीपक कोरंगा आदि शामिल हैं। उधर ग्राम प्रधान ने आरोपों को गलत बताया है।