{"_id":"5b05ac194f1c1be8408b73eb","slug":"201527098393-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
Updated Wed, 23 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है।
एसबीआई तिराहे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए विपक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय देश की जनता को महंगाई कम करने का आश्वासन दिया था। सत्ता में आते ही सब भूल गई। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। आम जनता परेशान है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, किशन कठायत, धीरज कोरंगा, दलीप सिंह, इंद्र सिंह, सुरेश खेतवाल, सुनीता टम्टा आदि शामिल थे।