{"_id":"5af489394f1c1b46098b9239","slug":"201525975353-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की कार्य योजना एक सप्ताह में दें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की कार्य योजना एक सप्ताह में दें: डीएम
Updated Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने नामित विभागों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की कार्य योजना एक सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजगुरु ने नामित विभागों में चिकित्सा, पंचायत राज, जन शिक्षण संस्थान, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस, युवा कल्याण और स्वजल समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को ठोस कार्य योजना तैयार करने को कहा। कहा कि बेटियां अक्सर बीच में ही स्कूल छोड़ देती हैं जिससे वह चूल्हा चौकी तक ही सीमित रह जाती हैं।
शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर पोस्टर, निबंध, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराएं और महिला मुख्य अतिथि को सम्मानित करें। ताकि बेटियों का पढ़ाई की तरफ रुझान पैदा हो सके। वहां एसपी राम चंद्र राजगुरु, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत, बाल और युवा कल्याण अधिकारी मौजूद थे।