फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर जिले में चार साल में 26 रेप

बागेश्वर जिले में चार साल में 26 रेप

Wed, 25 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में चार साल में 26 रेप
बागेश्वर। जिले में चार सालों में ब्लात्कार के 26 मामले प्रकाश में आए। इनमें से 13 मामलों में पीड़िताएं नाबालिग थीं। अधिकांश मामलों में फैसले हो चुके हैं जबकि शेष मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। जिले में धार्मिक गुरुओं द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 2015 में रेप के सात मामले सामने आए थे। इनमें से चार मामलों में पीड़िता नाबालिग थी। इनमें से दो मामलों में अभियुक्तों को सजा हुई। चार मामलों में आरोपी रिहा हो गए। एक मामले में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। 2016 में बलात्कार के नौ मामले आए।
विज्ञापन


इनमें चार पीड़िता नाबालिग थीं। इनमें चार दोषियों को सजा हुई। दो मामलों में आरोपी दोषमुक्त हुए जबकि तीन मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। 2017 में नौ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। इनमें से चार मामलों में पीड़िताएं नाबालिग थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दो मामलों में अभियुक्तों को सजा हुई। तीन मामलों में आरोपी दोषमुक्त हुए जबकि चार मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। वर्ष 2018 में भी नाबालिग से बलात्कार का मामला प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed