फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर के पवन ने राजपथ पर एनसीसी परेड का नेतृत्व किया

बागेश्वर के पवन ने राजपथ पर एनसीसी परेड का नेतृत्व किया

Tue, 30 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के पवन ने राजपथ पर एनसीसी परेड का नेतृत्व किया
बागेश्वर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित एनसीसी की सीनियर डिवीजन की परेड का नेतृत्व जिले के सीनियर अंडर ऑफिसर पवन सिंह पपोला ने किया।
विज्ञापन


राजपथ पर 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों का प्रतिनिधित्व करने वाले पवन सिंह बागेश्वर के पहले एनसीसी कमांडर हैं। पवन पपोली गांव के रहने वाले हैं। उनके इस प्रतिनिधित्व से जिले का नाम रोशन हुआ है। वह सरस्वती शिशु मंदिर उडियार, विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती से पढ़ाई की है।


पवन के पिता मेहरमान सिंह पपोला गांव में ही दुकान चलाते हैं। पवन एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत हैं। पवन की उपलब्धि पर पिता, माता नंदी देवी, भाई गोलू और छोटी बहन ज्योति पपोला काफी खुश हैं। पवन को कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल, प्रधानाचार्य मनोहर सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed