{"_id":"59c544c24f1c1bff6c8b483b","slug":"201506100418-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे राज्य कर्मचारी
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। वेतन विसंगति का निराकरण, सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत एवं महामंत्री कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है।
इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस उपेक्षा के खिलाफ 25 को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी यदि उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया तो चार अक्तूबर को देहरादून में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों में कार्य बहिष्कार धरना-प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला जाएगा।