{"_id":"596f9d694f1c1bfb438b4606","slug":"201500487017-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति के सचिवों का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति के सचिवों का विरोध जारी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों ने बुधवार को भी बाहों में काले फीते बांधकर विरोध जताया। बागेश्वर में साधन सहकारी समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में शाखा अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, कैलाश चंद्र मिश्रा, तारा दत्त जोशी, खीम राम, चंदन गिरी गोस्वामी ने बांहों में काला फीता बांधा।
शाखा अध्यक्ष ने कहा कि सातवां वेतनमान का लाभ, समितियों के सरकारीकरण और 2800 ग्रेड पे करने की मांग को लेकर 20 जुलाई से विभागीय सूचनाओं को भेजने का कार्य बंद किया जाएगा। 28 जुलाई से 19 अगस्त तक विभागीय बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा।