फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   20 lakh fraud accused arrested

धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
20 lakh fraud accused arrested
बागेश्वर पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फर्जी सोसायटी खोलकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने के एक आरोपी को बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने काठगोदाम हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2019 को बागेश्वर के बिलौना निवासी तुलसी पांडे ने थाना कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर अर्थलैंड डेवलपर्स लिमिटेड (अर्थक्रेडिट सोसाइटी) के मालिक और शाखा प्रबंधक पर वादिनी और अन्य खाता धारकों के 2051500 रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी के निर्देशन में कोतवाल डीआर वर्मा ने टीम गठित की थी। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी तब से फरार चल रहा था। सर्विलांस टीम के फीडबैक के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी विजय पांडे निवासी कटिया थाना भेलीपार तहसील बांसगांव जिला गोरखपुर को नरेमन तिराहा काठगोदाम नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। बताया है कि इस मामले में अन्य सात आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed