फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   20 filed nomination in Bageshwar district

बागेश्वर जिले में 20 ने नामांकन भरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 filed nomination in Bageshwar district
02grd01p निर्बिरोध ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ठ का स्वागत करते बिदायक ओर बीजेपी कार्यकर्ता और बीडीसी सदस्? - फोटो : GARUD
कपकोट/बागेश्वर। बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, उपप्रमुख के लिए 20 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की बसंती देव, कांग्रेस की वंदना ऐठानी ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए नवीन परिहार और भावना देवी ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में एडीएम राहुल गोयल और डीडीओ केएन तिवारी ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि बागेश्वर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा की पुष्पा देवी, कांग्रेस की आरती टम्टा, ज्येष्ठ उपप्रमुख के लिए पुष्पा रौतेला, दीप चंद्र कांडपाल, कनिष्ठ उपप्रमुख के लिए घनश्याम तिवारी और चांदनी टम्टा ने नामांकन करवाया।
विज्ञापन

कपकोट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भट्ट, भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर कांग्रेस के चामू सिंह देवली, भाजपा के हरीश मेहरा और कनिष्ठ उपप्रमुख के लिए कांग्रेस के भूपेश गढ़िया, भाजपा के कवींद्र सिंह नामांकन कराया। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि उमेश जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, दिनेश गढ़िया, विमला देवी, भूपेश ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, दयाल ऐठानी, ओमप्रकाश ऐठानी, प्रवीन सिंह, रुकी देवी, प्रेमा दानू, सरस्वती देवी, सुंदर देव आदि थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, तहसीलदार विनोद वर्मा, सीओ संगीता, फोटोग्राफर भूपेश, सुरेश कांडपाल थे। इधर गरुड़ ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद पर एक, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए दो और कनिष्ट उप प्रमुख पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया।

हेमा ब्लॉक प्रमुख बनना तय, दीपा जोशी बनेगी कनिष्ट प्रमुख
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुुख पद के लिए मात्रा भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी और जवड़ास्टेट की बीडीसी सदस्य हेमा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख पद के भाजपा के बहादुर कोरंगा, कांग्रेस के रंजीत रावत, कनिष्क प्रमुख के लिए दीपा जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। इस ब्लॉक में संख्या बल कम होने पर कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। एक एक ही नामांकन होने से ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हेमा बिष्ट और कनिष्ट उप प्रमुख पद दीपा जोशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। निर्विरोध निर्वाचित होना तय होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इधर हेमा बिष्ट के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, दीपा जोशी के कनिष्क प्रमुख बनना तय होने पर मेलाडुंगरी की बीडीसी सदस्य नीमा भंडारी, पूर्व प्रधान बलवंत भंडारी, डीके जोशी, चंद्र शेखर कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, दिगंबर नाथ गोस्वामी, कंचन थायत, रंजीत थायत, घनश्याम जोशी, भुवन जोशी आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed