फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   20-20 years rigorous imprisonment to the boy and girl

Bageshwar News: युवक-युवती को 20-20 साल का कठोर कारावास

Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
20-20 years rigorous imprisonment to the boy and girl
बागेश्वर। विशेष सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म और उसके अपहरण के मामले में युवक और युवती को 20-20 साल और सह दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। एक दोषी सुमित जेल में है जबकि जमानत पर रिहा रवीना और सलमान को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


11 नवंबर 2022 को पीड़िता घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और 12 नवंबर को किशोरी को ताकुला से बरामद कर लिया। पुलिस ने कोतवाली में उसकी काउंसिलिंग की और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




घर लौटने के बाद किशोरी की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों को उसने आपबीती बताई। पीड़िता ने रवीना आर्या, सुमित उर्फ साजन और सलमान अहमद पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 17 नवंबर को किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई खष्टी बिष्ट ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक खड़क सिंह कार्की ने मामले की पैरवी करते हुए 13 गवाह पेश कराए।



इन धाराओं में मिली सजा



1. सुमित उर्फ साजन निवासी चंडिका को धारा 6 पॉक्सो अधिनियम में 20 साल की सजा, 25,000 रुपये जुर्माना, धारा 366 में पांच साल की सजा, 5000 रुपये जुर्माना, धारा 384 में दो साल और धारा 506 में एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।


2. रवीना आर्या निवासी मंडसलेरा को धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम में 20 साल की सजा, 25,000 का जुर्माना, धारा 16/17 में पांच साल के कठोर कारावास की सजा।



3. सलमान अहमद निवासी कठायतबाड़ा को धारा 366 ए में पांच साल के सश्रम कारावास और 5000 रुपये का अर्थदंड। संवाद

तीन लड़कियों ने कराया था किशोरी को स्मैक का नशा

बागेश्वर। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला दुष्कर्म, अपहरण के साथ-साथ स्मैक से भी जुड़ा था। वर्ष 2021 में तीन लड़कियों ने किशेारी को स्मैक का नशा कराकर उसकी फोटो ली थी। इसके बाद किशोरी को कई लड़कों के साथ भेजा जाने लगा। 11 नवंबर को किशोरी रवीना के घर गई थी। रवीना ने पहले उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। फिर उसे सुमित के पास पहुंचाया। सुमित और सह दोषी सलमान युवती को लेकर बैजनाथ के होटल में गए। रात को वहां से बागेश्वर पहुंचे जहां सुमित ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 12 नवंबर को दोनों किशोरी को लेकर अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस की भनक लगने पर उन्होंने किशोरी को ताकुला में छोड़ दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले में शामिल तीनों लड़कियों को दोषमुक्त किया जा चुका है, जबकि मामले में शामिल दो किशोरों का जुवेनाइल कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। एक किशोर पर दुष्कर्म और दूसरे पर किशोरी से छेड़खानी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed