{"_id":"5cbf5f5fbdec22141f010608","slug":"191556045663-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश नहीं, ओलावृष्टि है किसानों के लिए नुकसानदेह,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश नहीं, ओलावृष्टि है किसानों के लिए नुकसानदेह,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले बीते तीन दिन से हो रही बेमौसमी बारिश से किसान चिंतित हैं। लेकिन, कृषि विभाग का मानना है कि कम बारिश किसानों के लिए चिंताजनक नहीं है। अगर बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि होती है तो यह फसल को काफी नुकसान पहुंचाएगा।
बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण किसान चिंतित हैं। गेहूं की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों को चिंता है कि यदि बारिश हुई तो कहीं फसल को नुकसान न पहुंचा दे। कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि ने भी किसानों को चिंता में डाल दिया है। इधर कृषि विभाग ने बताया कि हल्की बारिश रबी की फसल के लिए नुकसानदेह नहीं है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होती है तो यह फसल के लिए नुकसानदेह होगा।
नुकसान के आकलन को होगा सर्वे
कृषि विभाग ने जिले में गत दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे का आदेश दिया है। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना थी। उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट - जिले में हल्की बारिश चिंता की बात नहीं है। हां बारिश के साथ यदि ओलावृष्टि व अंधड़ चलता है तो यह फसल को नुकसान पहुंचाएगा। नुकसान के सर्वे के लिए सभी से कहा है कि वह नुकसान का आंकलन करें ताकि किसानों को मदद दी जा सके। - वीपी मौर्या, मुख्य कृषि अधिकारी बागेश्वर