{"_id":"5be1d2f2bdec2269360cb70e","slug":"191541526258-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट-कर्मी सड़क का डामरीकरण कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट-कर्मी सड़क का डामरीकरण कराओ
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत से जुड़ी कपकोट-पिंडारी और कपकोट कर्मी सड़क के दिन बहुरने लगे हैं। लोनिवि इन दोनों सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
कपकोट विकास खंड की कपकोट पिंडारी और कपकोट कर्मी की हालत काफी बदहाल बनी हुई है। इन सड़कों पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कपकोट मोटर पुल पर तो लंबे चौड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन सड़कों की बदहाली से लोगों को हो रही दिक्कतों पर आधारित खबर को अमर उजाला के 26 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने में जुट गया है। विभाग में कपकोट पुल से लेकर पुल बाजार तक व पिंडारी सड़क के हरसीला से भराड़ी तक के गड्ढों में डामर कर दिया है। व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी और कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय समेत क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला के सहयोग के प्रति आभार जताया है।